ताजा खबरेंबिहार

तारक मेहता के शैलेश लोढ़ा ने पटना साहिब गुरु दरबार मे टेका मत्था

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): टीवी पर आने वाले तारक मेहता का उल्टा चश्मा कार्यक्रम में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा रविवार को पटनासिटी का दौरा कर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वरा पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु दरबार में पहुंच गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गुरूद्वरा प्रबंधक कमिटी के द्वारा उनको सिरोपा भेंट कर आशीष प्रदान किया। वहीं दूसरी तरफ शैलेश लोढ़ा के दरबार से बाहर निकले ही लोगों की भीड़ उमड़ गई। आसपास के लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे।

आपको बतादें की शैलेश लोढ़ा इसके पूर्व भी गुरु महाराज के दरबार मे आये है और उनका आशीष लिए थे। उन्होंने बताया था कि शैलेश लोढ़ा ने कहा कि उनके दिल में दशमेश गुरु के प्रति असीम श्रद्धा व सेवा भाव है। वे जब भी बिहार आते हैं सच्चे बादशाह के दरबार में हाजिरी लगाना नहीं भूलते।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: