फुलवारीशरीफ, अजित। तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दिनांक 07 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक सात दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ. इस प्रतियोगिता में तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आई. आर. के. जे. मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं इस्लामिया टीचर्स कॉलेज की टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन और आई. आर. के. जे. मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीच खेला गया. बेहद रोमांचक मुकाबले में तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आई. आर. के. जे. मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी. समारोह के दौरान खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया और राष्ट्रगान का गायन किया गया. कॉलेज के डायरेक्टर इकबाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. सविता सिन्हा ने स्वागत भाषण में सभी टीमों और खिलाड़ियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से छात्रों में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग का विकास होता है. कार्यक्रम में आई. आर. के. जे. मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एच.ओ.डी. डॉ. एम. एस. शमशाद निजामी सहित दोनों महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
