पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला के बिक्रम प्रखण्ड अन्तर्गत पतुत में सक्सेस विथ क्लासेज कोचिंग संस्थान में बच्चों के बीच 150 पौधों का वितरण किया गया एवं सुमित कुमार के द्वारा पेड़ो की संरक्षण हेतु बच्चों एवं शिक्षकों को शपथ दिलाया गया।
बताते चलें कि ग्रीन विलेज मुहिम के तहत सुमित कुमार एवं अमित कुमार के द्वारा लगातार वृक्षारोपण और पौधा वितरण किया जा रहा है। सुमित कुमार का कहना है कि जीवन बचाना है तो पेड़ लगाना होगा। साथ ही यह भी कहा कि उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता, जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत का निर्माण करना संकल्प है। साथ ही सुमित ने कहा कि पेड़ बचाने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित भी किया जाएगा।
वहीं कोचिंग के संचालक राहुल कुमार ने ग्रीन विलेज मुहिम का सराहना करते हुए लोगो से अपील किया कि आइए, इस हरित अभियान का हिस्सा बनें और अपने जीवन में छोटे-छोटे पर्यावरण अनुकूल कदम अपनाकर धरती माँ के प्रति अपना कर्तव्य निभाएँ।
वहीं उपस्थित बांकुश कुमार, शिक्षक दीपक कुमार, अनिकेत कुमार, शिक्षिका अंजलि कुमारी एवं प्रिया कुमारी ने एक एक पौधा लगाकर पेड़ को संरक्षित करने का संकल्प लिया एवं बच्चों से अपील किया कि एक पौधा अवश्य लगाएँ एवं उसका संरक्षण करें साथ ही अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें।
