बिहार

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज शहर के बीचो-बीच स्तिथ जेपी सभा भवन में रविवार की सुबह एक युवक की लाश फंदे में लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मृतक की पहचान फारबिसगंज वार्ड नं 11 निवासी 20 वर्षीय शाहबाद के रूप में हुई है ।परिजनों के मुताबिक मृतक शनिवार शाम अपने घर से निकला था, लेकिन रात में घर नही पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन भी की, लेकिन उसका पता नही चला और रविवार की सुबह जेपी भवन के बगल के लोगो ने भवन में उसकी की लाश को लटका देखा जिसके बाद स्थानीय नागरिकों ने फारबिसगंज पुलिस को इसकी सूचना दी

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। जिस स्थान पर युवक की लाश मिली है वहाँ नशीली सामग्रियों के साथ साथ शराब की बोतल भी मिली है। बता दें की शराब बंदी कानून लागू होने के बाद इलाके के युवा नशे के लिए स्मैक सहित अन्य सामग्री का उपयोग बड़े पैमाने पर कर रहे है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की तहकीकात में जुट चुकी है । पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की यह हत्या है या आत्महत्या । घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Advertisements
Ad 1

बाइट – घटना की जानकारी देते मृतक के भाई नूर आलम

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: