क्राइमताजा खबरेंबिहार

संदिग्ध अवस्था में युवक का सर कटा शव मिलने से फैली सनसनी!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी वेखौफ़ हो कर हत्या, जैसे घटना का अंजाम दे रहे है। ताजा मामला पटना सिटी के आलम गंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी मोड़ स्थित बढ़ई टोला इलाके का। जहाँ एक घर से संदिग्ध अवस्था में युवक का सर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले कि छान बीन की। वही पुलिस ने मृतक की पहचान बढई टोला निवासी गौरी शंकर साह के रूप में किया। बताया जाता है कि घर का पूरा परिवार और गौरी शंकर साह भी शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। जहाँ शादी समारोह से मृतक गौरी शकर रात्री में ही घर लौट आया।

Advertisements
Ad 1

सुबह जब घर के परिवार शादी समारोह से वापस घर लौटे तव देखा ही गौरी शंकर साह के सर धड़ से अलग है और पेट पर गहरा कटा हुआ निशान है। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मंच गया और पूरे परिवार के सदस्यों का रो -रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है और इस मामले की गहराई से छान बीन शुरू कर दी है साथ ही आस पास लगे CCTV कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

Related posts

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में कक्षा 5 तक के स्कूल 2 जून तक बंद, कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं पर समय प्रतिबंध

शेखपुरा डीएम की पहल, ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के लिए खुले 2 ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’

CM का ऐलान- हर प्रखंड में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, भ्रष्टाचारियों के लिए बेऊर जेल का गेट खुला

error: