बिहार

जनता दल यू के वरिष्ठ नेता समरेन्द्र कुणाल, नदीम एकबाल, विनोद शाह, प्रीतम सिंह, विकास साह और भाजपा नेता नलिनी मंडल ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राश्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मिलन समारोह प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न दलों के जिनमें प्रमुख रूप से जनता दल यू और भाजपा के नेताओं सहित उनके सैंकड़ों समर्थकों ने राश्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।
राजद की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जदयू के वरिष्ठ नेता श्री समरेन्द्र कुणाल, मो0 नदीम एकबाल, श्री बिनोद साह, विकास साह, प्रितम सिंह एवं भाजपा के नलिनी मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू और भाजपा के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर राश्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राश्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव सह पूर्णियां प्रमंडल प्रभारी भाई अरूण कुमार, प्रदेश महासचिव संजय यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सभी लोगों ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में जनता दल यू और भाजपा छोड़कर आज राजद की सदस्यता ग्रहण की। नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए वैसी ताकत से समझौता कर लिया है जो देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है और इस तरह के कार्यों को भाजपा के द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है, जो देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। सभी को मिलकर वैसी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ना होगा और मजबूती से लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि समरेन्द्र कुणाल, नदीम एकबाल, विकास साह, विनोद साह, प्रितम सिंह सभी जदयू और भाजपा के नलिनी मंडल, सहित अन्य सैंकड़ों समर्थकों को आज राजद की सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिन्ह गमछा, फुलों का माला और लालू जी के जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर उदय नारायण चौधरी, रणविजय साहू एवं बीनू यादव ने सभी को राजद की सदस्यता ग्रहण करायी और सभी का स्वागत किया।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: