उत्तरप्रदेश

पीसीएफ के ट्रांसपोर्ट और एफसीआई की मनमानी से सचिव परेशान

बलिया(संजय कुमार तिवारी): यूपी -कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा खरीद किये गए 3लाख 83 हजार क्विंटल गेंहू के कमीशन पर ट्रांसपोर्टिंग में लगे ठीकेदार और एफसीआई के कर्मचारियो की लापरवाही से लगा ब्रेक ।कमीशन न मिलने से कोऑपरेटिव समिति के सचिवों के पारिश्रमिक का गहराया संकट ।सचिव बैठे धरने पर एआर कोआपरेटिव मान मनवल में लगे।
विओ -जी हाँ बात बलिया के कोआपरेटिव समिति की कर रहे हैं जहाँ 1अप्रैल से 15 जून तक गेंहू क्रय केंद्र के माध्यम से 3 लाख 83 हजार क्विंटल किसानों के गेंहू खरीद किये गए । निर्धारित समय सीमा में ठीकेदार द्वारा समितियो से गेहूं का ढुलान कर एफ सीआई के गोदाम में नही पहुचाया गया ।

Advertisements
Ad 1

जब कि खरीद पूरी कर सभी सेंटर को 15 जून को बन्द कर दिया गया ।ठीकेदार द्वारा जुलाई माह तक ढुलान किया गया ।अब क्रय नीति के तहत जुलाई माह में 1 प्रतिशत गेन जमा करना था जिसे समितियो द्वारा पूरा किया गया लेकिन एफसीआई और ठीकेदार ने अपनी कमी छिपा कर समिति सचिवों के सर पर नारियल फोड़ दिया और समितियो को मिलने वाले 27 रुपये प्रति क्विंट के कमीशन को डकारने की जुगत में लग गए । जब समितियां कमीशन का डिमांड की तो उन्हें क्वालटी गड़बड़ होने की बात कह पेनाल्टी लगा कर कमीशन काट दिया गया ।इस बात की जानकारी होने पर सचिव धरने पर बैठ लिए ।

Related posts

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

error: