बिहार

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सह सम्मान समारोह

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): आयुष्मान भारत फाउंडेशन व नई दिशा परिवार द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गा स्थान गायघाट में किया गया। इस शिविर का उद्घाटन श्रीमती सीता साहू महापौर पटना एवं राजेश बल्लभ वरिष्ठ समाजसेवी, डॉ आर ०के० गुप्ता अध्यक्ष चिकित्सक संघ आयुष्मान भारत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर पाटलिपुत्रा सेवा सम्मान 2021 से श्रीमती सीता साहू महापौर पटना, डाक्टर आर० के० गुप्ता, डाक्टर आर० के० चंद्रा ,डाक्टर रोमा कुमारी डाक्टर शौर्य , डाक्टर अभय कुमार , चेतन थिरानी , बसंत थिरानी , अनुराग समरूप अधिवक्ता उज्जवल राज , दुर्गा मंदिर के प्रबंधक समिति, डॉक्टर हरे राम कुमार, डॉक्टर प्रेम कुमार, संजना आर्य, सम्मानित किया गया।

इस शिविर मे लगभग 300 से ज़्यादा लोगों ने अपना जांच कराकर दवा प्राप्त की। शिविर का संचालन चेतन थिरानी ने की। जबकि मंच संचालन संस्था के संस्थापक व सचिव राजेश राज ने की। समारोह को सफल बनाने में परितोष कुमार, रितु कुमारी,निशु कुमारी, कौशल राज , अतीश कुमार, सपना, संजना, मोहित, सूरज, शिबू कुमार आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब पटना सिटी ने बनाई मानव शृंखला एवं बच्चों को दी पोलियो की दो बूंद

परसा बाजार में वाहन जांच के दौरान दो देसी कट्टा और 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!

राइस मिल मालिक से पिस्तौल के बल पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी