बिहार

अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ सिंह के पैर में लगी गोली, दो शूटर गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। कल्याण बीघा रोड में हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान 28 वर्षीय सौरभ सिंह के रूप में हुई है, जो पटना के कंकड़बाग स्थित पत्रकार नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। मौके पर एसआईयू और स्थानीय पुलिस की टीम मौजूद है।

बताते चले कि रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के विग्रहपुर में गौराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में सौरभ सिंह को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बिल्डर से 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर अंजनी की हत्या करने का आरोप सौरभ पर है।इसी मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा रोड में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सौरभ सिंह के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के सिलसिले में सौरभ सिंह के साथ तीन अन्य शूटरों को भी गिरफ्तार किया गया है।फिलहाल घटनास्थल पर एसआईयू और स्थानीय पुलिस की टीम मौजूद है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।इस पूरे मामले की पुष्टि आयुष श्रीवास्तव SDPO 2 ने किया है।

Related posts

सहरसा में पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी जावेद इकबाल की हत्या राज्य में सरकार का इकबाल समाप्त होने का प्रमाण है : एजाज अहमद

फुलवारी नहर में मिला लापता युवक का शव, 22 अक्टूबर से था गायब

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना में डेजी क्लब का किया शुभारंभ