बिहार

सात सूत्री मांगों को लेकर नाविक संघ ने प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव

मनेर, (न्यूज क्राइम 24) आनंद मोहन। सात सूत्री मांगों को लेकर नाविक संघ ने बुधवार को मनेर प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया। प्रोटेस्ट मार्च मनेर के गांधी मैदान से शुरु होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होते हुए मनेर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। प्रखंड कार्यालय परिसर में नाविक संघ ने धरना देते हुए कहा कि जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन चलता रहेगा। नाविक संघ के आंदोलन में समर्थन करने मनेर नगर उपाध्यक्ष शंकर यादव पहुंचे एवं सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए हम सब तैयार हैं। क्योंकि बिहार में नाविक को एवं बाल मजदूर का मुख्य रोजगार सोन व गंगा नदी से बालू निकासी है। सरकार द्वारा कुछ दिनों से नाव का परिचालन पर रोक लगा दी गई है, जिसके कारण लाखों नाविक एवं बालू मजदूर बेरोजगार होकर भूखे मरने पर विवश है।

Advertisements
Ad 1

हम नाविक मजदूरों का प्रदर्शन द्वारा सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि नाव को प्रचलन कराकर हम लोगों के भुखमरी से बचने का कष्ट करें अन्यथा यह आंदोलन ओर तेज होगा। जिसकी सारी जवाब देही सरकार की होगी। जिसमें हमारे मुख्य मांग नाव काटने, डूबाने, जलाने एवं बालू मजदूरों को रोजगार छीनने एवं नाव परिचालन हेतु प्रदर्शन किया गया है। यह मांग जल्द से जल्द सरकार करें। नाविक संघ के अध्यक्ष संचित राय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। मनेर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर ने आश्वासन दिया कि आपकी मांग को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। नाविक संघ के आंदोलन में समाजसेवी मितन कुमार, ब्रह्मप्रकाश यादव, मुखिया अशोक यादव, सुभाष राय, ललन यादव, कैप्टन श्याम बिहारी सिंह, अभिषेक कुमार, सहित नाविक संघ के मजदूर मौजूद थे।

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च

error: