बिहार

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम : 24 मामलों की सुनवाई

शेखपुरा,  उमेश कुमार : आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गरिमापूर्ण समाधान के लिए आज समाहरणालय, शेखपुरा में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जमीन का NOC, अतिक्रमण हटाना, दाखिल-खारिज, पेयजल के लिए चापाकल, बिजली बिल सुधार, गलत केस से मुक्ति, मजदूरी भुगतान, मारपीट का मुआवजा जैसे मामले शामिल थे। महात्मा गांधी मार्केट शेखपुरा की दुकान को जबरन कब्जे से मुक्त कराने का आवेदन भी आया।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम अब हर सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में नियमित रूप से होगा, ताकि फरियादियों को भटकना न पड़े।

कार्यालयों के लिए दिए गए निर्देश:

  • आम लोगों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था हो।
  • भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य।
  • महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय।
  • बुजुर्गों की समस्याओं पर विशेष ध्यान और प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निष्पादन।

जिला पदाधिकारी ने सभी 24 आवेदनों की गहन जांच कर त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: