क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना में 10 करोड़ रुपये की लूट, सड़क पर उतर गए दुकानदार और करने लगे प्रदर्शन!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): एक बड़ी खबर राजधानी पटना से आरही है, जहां शुक्रवार की दोपहर बड़ी वारदात हुई है। कदमकुआं थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित एसएस ज्वेलरी शाप में घुसकर चार अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब दस करोड़ की लूट को अंजाम दिया है। तीन बदमाश अपने साथ तीन बैगों में भरकर आभूषण ले गए है, जबकि एक को भागने के क्रम में स्थानीय लोगों ने अपाचे बाइक के साथ दबोच लिया। ग्राहक बनकर घुसे लुटेरों ने दुकान में फायरिंग भी की।

Advertisements
Ad 1

हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी होने पर सिटी एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मामले की छानबीन करने पहुंच गए हैं। दुकान के अंदर और आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वारदात के बाद व्यापारी विरोध में उतर आए हैं। सड़क पर आकर दुकानदार प्रदर्शन करने लगे।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: