बिहार

आरपीएफ ने भारी मात्रा में किया शराब बरामद

पटना(अजित यादव): दानापुर रेलवे स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस में छापामारी कर रेलवे सुरक्षा बल ने चार लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की। इस संबंध में दानापुर रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट प्रकाश कुमार पांडा को गुप्त सूचना मिली कि सीमांचल एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब दानापुर लाया जा रहा है। सूचना के आलोक मे तुरंत कार्रवाई करते हुए एक स्पेशल टीम गठित किया गया, जिसमें प्रधान आरक्षी बीएन सिंह अजीत कुमार आरक्षी अजीत भरतवॉर ने अपने दल बल के साथ सीमांचल एक्सप्रेस में छापामारी करते हुए 12 पिट्ठू बैग में रखें 193 लीटर विदेशी शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में भोजपुर नवादा का संतोष प्रसाद का पुत्र ऋषि कुमार, कोइलवर का स्वर्गीय मलकू प्रसाद का पुत्र कृष्णा कुमार, नवादा भोजपुरी का धीरेंद्र यादव का पुत्र राकेश कुमार एवं उपेंद्र सिंह का पुत्र उज्जवल राय है। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर शुभम कुमार ने बताया कि पकड़े गए 193 लीटर विदेशी शराब के मूल्य 1 लाख 53 हजार रुपया है। फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद दानापुर रेलव जीआरपी के हवाले करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related posts

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एनएच-98 जाम कर हंगामा

संपतचक में माता के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

error: