क्राइमबिहार

अली नगर में सेवा निवृत कर्मचारी के घर 12 हजार नगद एवं करीब ढाई लाख रूपया का डकैती

फुलवारी शरीफ, अजीत। गर्दनीबाग थाना के पाश कॉलोनी अली नगर में शनिवार को शाम चार बजे आधे दर्जन हथियार से लैस अपराधियों ने सेवा निवृत कर्मचारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला. घर में घुसे अपराधियों ने हथियार के बल पर घर के लोगों को कब्जे में करते हुए अलमारी की चाभी मांग कर उसमें रखे गहने एवं नगद निकाल लिया. जाते समय सभी का हाथ बांध दिया. गृह स्वामी की माने तो दस मिनट में ही सब वारदात को अंजाम देकर अपराधी निकल गये.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सचिवालय एवं गर्दनीबाग थाना पुलिस पहुंची और कई सीसीटीवी कैमरा को देखा सभी अपराधी सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुके हैं. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर इनकी की तलाश में जुट गई है.

Advertisements
Ad 1

घटना के बारे में इरफान वसी ने बताया कि शनिवार की शाम चार बजे वह अपने कमरे में थे जब कि उनकी पत्नी अपने कमरे में नमाज अदा कर रही थी. इसी बीच अचानक से 6 की संख्या में हाथ में पिस्तौल और चाकू लिया लोग प्रवेश कर गये. इनमें पांच की आयु 18 से 20 वर्ष के बीच थी जब कि एक 50 वर्ष के आस पास का था.घर में प्रवेश करने के साथ पत्नी इनको देख कर शोर करने लगी तब सब ने उसका मुंह तकिया से दबा दिया. मैं बगल के कमरे से उसके कमरे में आया तब सभी ने हथियार के बल पर हम लोगों को कब्जे में करते हुए कहा कि रूपया और जेवर निकाला वरना गोली मार देंगे. हम लोगों ने अलमारी की चाभी दे दिया फिर अलमारी खोल कर सभी ने उसमें रखे 12 हजार नगद एवं करीब ढाई लाख रूपया का जेवारात ले लिया.

गृह स्वामी की माने तो एक अपराधी जिसकी आयु 50 वर्ष थी वह पांचों अपराधियों को गाईड कर रहा था. इनके निकल जाने के बाद पति पत्नी ने शोर मचाया तब आस पास के लोग आये और घटना की सूचना गर्दनीबाग थाना पुलिस को दिया. गृह स्वामी ने पुलिस को बताया कि किसी भी अपराधियों ने चेहरा नहीं छुपाया हुआ था. मौके पर डीएसपी सचिवालय सुशील कुमार एवं गर्दनीबाग थाना पुलिस ने पहुंच कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। पुलिस को कई सीसीटीवी कैमरा में अपराधियों की फोटो मिली. इस संबंध में गर्दनीबाग थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि डकैती की वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है.

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: