ताजा खबरेंबिहार

ट्रेन से लूट और चोरी करने वाला गिरोह का भंडाफोड़

पटनासिटी: RPF रेलवे प्रोटेक्सन फोर्स रेलवे सुरक्षा वल के जवानो ने चलती ट्रेन से लूट और चोरी करने वाला गिरोह का भंडा फोड़ किया है। वही RPF की टीम ने पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला इलाके के एक गोदाम में छापेमारी की गई।जहां से चलती ट्रेन से चोरी की गई व्यपारियो की कीमती बनारसी साड़ी,पीतल के पात्र समेत कई अन्य कीमती समान को बरामद किया । साथ ही इस कांड में संलिप्त 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि बीते 18 फरबरी को हरिद्वार से हावड़ा जाने वाली चलते हुए एक्स्प्रेस ट्रेन से बिहटा के पास व्यपारियो का बनारसी साड़ी, पीतल के पात्र और कीमती सामान की चोरी की गई थी। जहाँ पीड़ित व्यपारियो के द्वारा चोरी का मामला दर्ज कराने के बाद ,हरकत में आई दानापुर अनुमंडल RPF की टीम ने मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया था ,जिसके निशान देहि पर गिरोह के द्वारा किराए पर लिए गए गोदाम में छापेमारी की गई। जहां से चोरी का सारा सामान को बरामद किया गया और चोरी में संलिप्त 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया ,वही RPF की टीम आगे की कानूनी करवाई में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: