बिहार

खुसरूपुर पीड़ित महादलित महिला से मिला रालोजद प्रतिनिधि मंडल

पटना, न्यूज क्राइम 24। राष्ट्रीय लोक जनता दल की एक प्रतिनिधि मंडल आज खुसरूपुर जाकर महादलित महिला से मिला जिस तरह उसे महादलित महिला को निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पिटाई की गई महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया जबकि वह घर भेजने के स्थिति में नहीं थी| राष्ट्रीय लोक जनता दल सरकार से मांग करती है पटना जैसे शहर में जब महिलाओं की यह स्थिति है, कानून व्यवस्था का हाल है और असामाजिक तत्वों का बोलबाला है प्रशासन का डर किसी पर नहीं है|

Advertisements
Ad 1

इस तरह का जघन्य अपराध की जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है सरकार को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों में कुमारी सोनम, श्रीमती सुमन सिंह, इंजीनियर हेमंत कुमार, नरेंद्र सिंह एवं शशि सिंह शामिल थे। इंजीनियर हेमंत कुमार महासचिव सह प्रवक्ता ने बतलाया की रालोजद भारत सरकार से मांग करती है कि बिहार सरकार को बर्खास्त पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: