बिहार

विनय पप्पु ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घुम-घुम कर सफाई कार्य का जायजा लिया

पटना, न्यूज क्राइम 24। पटना नगर निगम के पुर्व उपमहापौर सह पार्षद विनय कुमार पप्पु ने सफाई कर्मियों के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घुम घुम कर सफाई कार्य का जायजा लिया और किसी के बहकावे में न आने और अफवाह पर ध्यान नही देने की बात कर्मियों से कहा।पटना के सभी जनप्रतिनिधि नगर के कर्मियों के साथ हैं अगर कोई दिक्कत परेशानी हो तो अपने जनप्रतिनिधि से कहें।

आप नगर निगम के कर्मी के साथ साथ पटना शहर के नागरिक/मतदाता भी हैं और जितने भी हम सब जनप्रतिनिधि बने हैं उसमें आप सभी का भी महवपूर्ण योगदान है। हड़ताल के नाम पर जो लोग हमारे निगम कर्मी के साथ मार-पीट कर रहे हैं वे कर्मियों के हितैसी कतई भी नही हो सकते हैं। अभी ड़ेंगू का प्रकोप से पुरा शहर त्रस्त है। अभी साफ सफाई को पुरी मजबूती के साथ करना यह हम सब का दायित्व है।

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह

error: