बिहार

गया के राजद विधायक अजय दांगी पहुंचे पटना, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

फुलवारीशरीफ, अजीत। गया जिले के टेकरी विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक अजय दांगी बुधवार को पटना के निगम कॉलोनी पूर्व स्थित गुरुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. नीतीश कुमार दांगी के कार्यालय पहुंचे. इस दौरान सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर दांगी समाज के कई बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बताया गया कि अजय दांगी के पटना आगमन के दौरान डॉ. नीतीश कुमार दांगी के कार्यालय में उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकजुटता और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की. उपस्थित लोगों ने जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही।

Related posts

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: