बिहार

राजद नेता संजू यादव के निधन से शोक की लहर

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ प्रखंड के फरीदपुर निवासी एवं राजद के सक्रिय नेता संजू यादव का रविवार शाम हृदयाघात से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से फरीदपुर समेत पूरे क्षेत्र और राजद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

पाटलिपुत्र सांसद डॉ मीसा भारती सहित राजद नेताओं प्रो. प्रसिद्ध यादव, ध्रुव यादव, छोटे खान, मो राहिल गोल्डन दिनेश रजक कौसर खान सलाउद्दीन मंसूरी रामलाल राय हरि नारायण राय ने संजू यादव के आकस्मिक निधन हो जाने पर गहरा शोक जताया है। संजू यादव लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े थे और सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे. अपने सरल स्वभाव और जनसरोकारों के प्रति समर्पण के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!

error: