बिहार

हिंदी और मैथिली की साहित्य की लेखिका डॉ उषा किरण खान के निधन पर राजद ने शोक संवेदना प्रकट की

पटना, (न्यूज क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, पुर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पुर्व मंत्री श्री तेज प्रताप यादव, सांसद डॉक्टर मीसा भारती, राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्री जयप्रकाश नारायण यादव, श्री भोला यादव, श्री श्याम रजक, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू , प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने पद्मश्री से सम्मानित हिंदी और मैथिली साहित्य की सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ उषा किरण खान के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। और कहा कि इनके निधन से साहित्य जगत और हिंदी और मैथिली साहित्य के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

Advertisements
Ad 1

इन्हें पद्मश्री के साथ-साथ हिंदी संस्थान के सर्वोच्च साहित्य सम्मान भारत-भारती से भी नवाजा गया था। डॉ खान ने हिंदी के साथ-साथ मैथिली में भी दर्जनों उपन्यास व कहानियां लिखी है और इसके अलावा वो बाल साहित्य और नाटक लेखन के लिए भी जानी जाती हैं। मैथिली में लेखन के लिए डॉ खान को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया । ये बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखती है।

Related posts

महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रखंड अधिकारियों को दिया गया सुमन कार्यक्रम का प्रशिक्षण

पिता को मालूम नहीं बेटा को क्या हो गया है? तीन बहनों का सबसे छोटा भाई था शहीद एएसआई

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार ने 2022-2024 के परिपत्रों का व्यापक संकलन जारी किया

error: