अररिया, रंजीत ठाकुर। इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब, जोगबनी के तत्वावधान में आयोजित रामसागर राय मेमोरियल डे-नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज़ रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। टूर्नामेंट के पहले लीग मैच में पटना की टीम ने झापा को 8 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। पटना की ओर से सत्यम ने 21 गेंदों में 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि रिशव ने 10 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। झापा की ओर से गेंदबाजी में डोमिनिक रॉय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट झटके, वहीं विपिन महतो ने 2 विकेट हासिल किए। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झापा की टीम 15.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। झापा की ओर से विपिन महतो ने 19 गेंदों में 57 रन और सुजन थापरिया ने 15 गेंदों में 37 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
पटना की गेंदबाजी में राजू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 4 विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। वहीं राहुल राठौर ने भी 2 विकेट चटकाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेहतरीन ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए राजू कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार जिला अररिया जदयू अध्यक्ष आशीष पटेल के करकमलों के द्वारा दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका ओम प्रकाश एवं अनामी शंकर ने निभाई। इस जीत के साथ पटना की टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की, जबकि दर्शकों ने पहले ही मैच में रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर मुख्य अथिति के रूप मे फारबिसगंज कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, नरपतगंज भाजपा विधायक देवंती यादव, पूर्व विधायक जाकिर अनवर बैराग, नेपाल प्रदेश एक के पूर्व मुख्यमंत्री केदार कार्की,समाजसेवी विराटनगर के अरूण राठी,फारबिसगंज डीएसपी मुकेश साह सहित पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी, प्रतिनिधि राजू राय, उषा देवी, भीम राय किरण राय,आशीष पटेल, गणेश साह, सहित आयोजक के अध्यक्ष अंजार अहमद, उपाध्यक्ष जसिम नोमानी, सचिव मोहम्मद सद्दाम, हुसैन, कोषाध्यक्ष सन्नी रियाज, मोहमद कोनेन उर्फ़ मुन्ना, विजय श्रीवास्तव, अमित झा, मदन गुप्ता, मोहमद रियाज, ओमप्रकाश सिंह, आनंद साह, बरुण मिश्रा, सहित सभी कार्यकर्त्ता सक्रिय दिखे। स्व रामसागर के द्वितीय पुत्र भीम राय ने कहा वर्षों की तमन्ना आज पूर्ण आज साकार हुई।
