बिहार

रामजन्मोत्सव कमेटी के नए अध्यक्ष राजेश चंद्रवंशी जी को बनाया गया

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राम जन्मोत्सव कमेटी पटना सिटी के अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र चंद्रवंशी जी का देहांत हो जाने पर अध्यक्ष का पद खाली रहने पर राम जन्म उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्यों ने स्वर्गीय चंद्रवंशी जी के आवास पर बैठक किए और आगामी शोभा यात्रा को देखते हुए सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष राजेश चंद्रवंशी जी को बनाया गया और सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामना दिए और शोभा यात्रा को और भव्य बनाने पर विचार किया गया।

इस बैठक में सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित हुए जिसमें प्रोफेसर अरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, चुन्नू चंद्रवंशी, विनय कुमार बिट्टू, सुजीत कुशवाहा, सरवन चंद्रवंशी, संतोष कुमार सोनू, सेठ जी, सुरेंद्र पांडे, केदार राय, गौरव कुमार के अरविंद यादव, भरत जी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, मुन्ना सरकार, बद्रीनाथ गुप्ता, पुरुषोत्तम यादव, मुकुंद जी, विशाल रावत, संतोष चौरसिया, कृति यादव, नैयर इकबाल, विजय जी सहित सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। नए अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद दिया और सभी मिलजुल कर शोभायात्रा को निकालने पर जोर दिया।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: