बिहार

राधेश्याम परिवार : सेवा के चार साल एक बेमिसाल मिसाल

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चार वर्षों की सेवा यात्रा पूरी करते हुए राधेश्याम परिवार ने आज एक नई मिसाल पेश की। समाजसेवा में सतत सक्रिय इस समूह ने कोरोना काल में जिस प्रकार आमजनों के बीच राहत पहुंचाई, वह आज भी लोगों के ज़हन में ताज़ा है।कोरोना के भयावह समय में जब लोग एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने को मजबूर थे, तब राधेश्याम परिवार ने साहसिक कदम उठाते हुए जरूरतमंदों तक दूध, बिस्किट, नाश्ता और भोजन पहुँचाया। यह सेवा भाव ही है कि आज संस्था ने अपने चार साल पूरे कर लिए हैं।

इस अवसर पर संस्था द्वारा मिर्चीई गली मोड़ पर भीषण गर्मी में सैकड़ों लोगों के लिए ठंडी लस्सी की सेवा आयोजित की गई। राहगीरों ने इसका लाभ उठाया और संस्था की सराहना की। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था की संस्थापिका शोभा गुप्ता ने किया। इस विशेष अवसर पर कई समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें चक्रेश अग्रवाल, सरोज जायसवाल, संगीता झुनझुनवाला, कविता अरोड़ा, ज्योति राठी, मीणा मोदी, आलोक गुप्ता, चंदन अग्रवाल, आनंद कमलिया इन सभी ने संस्था के साथ मिलकर लगातार सेवा भाव में सहयोग दिया है। पटना के विभिन्न इलाकों में राधेश्याम परिवार की सेवाएं समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।

Related posts

खगौल में जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 10,500 रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद!

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : डीएम-एसपी ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है : प्रधानमंत्री मोदी

error: