पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले के सभी क्षेत्रों में लोगों को आसानी चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्यरत हैं। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को आसानी से जांच और उपचार कराने में पूर्णिया जिला अगस्त माह में पूरे बिहार राज्य में दूसरा स्थान (02nd) प्राप्त किया है। जुलाई महीने में पूर्णिया पांचवें और जून में 12 वें स्थान पर था। लोगों को घर के नजदीक अस्पताल में जांच और उपचार के लिए जिले के सभी 14 प्रखंडों में 364 आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत हैं जिसके माध्यम से लोगों को आसानी से जांच और उपचार सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे लोगों को तत्काल बीमारी के उपचार के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिल रही है और लोग स्वस्थ जीवन का लाभ उठा रहे हैं।
सभी प्रखंडों में लोगों की जांच और उपचार के लिए कार्यरत हैं 364 स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर/ एचडब्ल्यूसी) :
डीपीसी डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि लोगों को सभी सामान्य बीमारी का तत्काल उपचार के लिए जिले के सभी प्रखंडों में 364 स्वास्थ्य केंद्र ( आयुष्मान आरोग्य मंदिर ) कार्यरत हैं जहाँ स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित चिकित्सकों/सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसमें जिले के शहरी क्षेत्रों में उपचार के लिए 08 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ सभी 14 प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ अतिरिक्त अस्पताल/स्वास्थ्य उपकेंद्र कार्यरत हैं। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में 30 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 20 शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के साथ साथ सभी प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ 294 आयुष्मान आरोग्य मंदिर – स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचडब्लूसी) कार्यरत हैं। सभी केंद्रों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी नियुक्त किया गया है जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों की जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाता है।
इससे लोगों को सामान्य चिकित्सकीय सहायता के लिए लंबी दूरी तय करने से बचने पा रहे हैं और लोग आसानी से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। सभी एचडब्लूसी में गंभीर बीमारी से ग्रसित पाए गए मरीजों को प्रशिक्षित चिकित्सकों से उपचार के लिए प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर भेजा जाता है। अत्यंत गंभीर मरीजों की उपचार के लिए चिकित्सकों द्वारा मरीजों को पूर्णिया जिला के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) रेफेर किया जाता है जहां विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इससे लोग आसानी से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ निःशुल्क प्राप्त करते हुए स्वास्थ्य जीवन का लाभ उठा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ई-संजीवनी के माध्यम से टेली कंसल्टेशन की सुविधा भी उन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर उपलब्ध है जिसके द्वारा स्थनीय लोगों द्वारा लाभ उठाया जा रहा है।
सभी लोगों को आसानी से उपचार के लिए चिकित्सक रहते हैं उपलब्ध : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि लोगों को आसानी से जांच और उपचार के लिए सभी अस्पतालों में चिकित्सक नियमित रूप से उपलब्ध रहते हैं। इसमें संस्थागत प्रसव, अँन्टीनॅटल केयर, टीकाकरण, शिशु उपचार, ओपीडी सुविधा, टीबी स्क्रीनिंग, परिवार नियोजन सुविधा, गैर संचारी रोग बीमारियों की स्क्रीनिंग सुविधा, मरीजों की साफ-सफाई और स्वच्छता जांच सुविधा, एएनसी रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान भारत सुविधा, मलेरिया कंट्रोल, कोल्ड चेन प्रबंधन सुविधा, टेलीमेडिसिन, जननी सुरक्षा सुविधा आदि उपलब्ध कराई जाती है जिससे स्थानीय लोगों को आसानी से लाभ मिलता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को सभी जांच और उपचार सुविधा आसानी से नजदीक ही उपलब्ध कराने का पूरा भरोसा उपलब्ध कराया जाता है जिससे लोगों को तत्काल उपचार आसानी से उपलब्ध हो सके और लोग स्वास्थ्य जीवन का लाभ उठा सकें।
