बिहार

घूरना ओपी परिसर में मनरेगा योजना के तहत किया जा रहा है पोखर खुदाई कार्य

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पथराहा पंचायत अंतर्गत घूरना ओपी परिसर में शुक्रवार को मनरेगा योजना से पोखर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्य का प्रारंभ पंचायत योजना से किया जा रहा है। इस बाबत पंचायत के मुखिया रुखसाना परवीन पति सज्जाद सबा ने बताया कि यह योजना बीते वित्तीय वर्ष का है, जिसका शुभारंभ आज किया गया है। यह पोखर छठ पूजा को देखते हुए निर्माण किया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों को पूजा करने में दिक्कतों की सामना नहीं करना पड़े, साथ ही पोखर में मछली पालन का भी व्यवस्था किया जाएगा। पोखर के चारो तरफ ईंट भी लगाया जाएगा। पोखर निर्माण स्थानीय मनरेगा मजदूरों से किया जा रहा है। वहीं पोखर निर्माण कार्य प्रारंभ होने से आसपास के लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

करंट से लिट्टी-चोखा दुकानदार की दर्दनाक मौत, उग्र प्रदर्शन के बीच घंटों सड़क जाम

इंदौर में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ फुलवारी शरीफ का अनाथालय, वर्षों की सेवा को मिला पुरस्कार

पटना में सीएसबी लिमिटेड बैंक का पहला ब्रांच शुरू, बैंकिंग सेवाओं को मिलेगी मजबूती

error: