बिहार

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी के मारची स्थित उषा रिसॉर्ट में पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यकम की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा सह संयोजक सुरेश सिंह पटेल थे। कार्यकम की अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता संचालन पटना साहिब विधानसभा प्रभारी अभिषेक कुमार ने किया।

मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनों तक पहुंचाने की है। इसमें सात अलग अलग विषयों पर वर्ग का आयोजन किया गया। इन वर्ग में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर प्रदेश संगठन प्रभारी भीखु भाई दलसानिया,सरकार की उपलब्धियां और कार्यान्वयन विषय पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण राठौड़, “इतिहास विभाग” विषय पर संजीव कुमार चौरसिया, “कार्य पद्धति ” विषय पर रणवीर नंदन, सोशल मीडिया, ए आई, नमो ऐप, सरल ऐप” विषय पर कुंतल कृष्णन ने विषय वस्तु पर मार्गदर्शन दिए।

इस अवसर पर पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक संजय गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।इस प्रशिक्षण शिविर में पटना महानगर, पटना महानगर ग्रामीण के अध्यक्ष रजनीश कुमार एवं बाढ़ जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार और महामंत्री मनोज सिंह, अजीत लाली और प्रभारी शामिल हुए।

Related posts

जनता दरबार में परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश जिला पदाधिकारी : श्रीमती वर्षा सिंह

जिला प्रशासन को संकट मोचन पॉली प्रोडक्ट्स एलएलपी ने भेंट किए 20 लाइफबॉय रिंग

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

error: