बिहार

जहानाबाद में अभियोजन समिति की बैठक, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश

जहानाबाद, न्यूज़ क्राइम 24। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को ग्राम प्लेक्स भवन में अभियोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विधिक मामलों की समीक्षा करते हुए अभियोजन कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को अभियोजन कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी अभियोजन व्यवस्था से अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने में मदद मिलेगी और न्याय व्यवस्था मजबूत होगी।

Related posts

पुलिस अधीक्षक, अरवल ने हाईवे पेट्रोलिंग बिहार वाहन का निरीक्षण किया

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित

error: