बिहार

पटनासिटी के कैरियर कंप्यूटर सेंटर में AI की शिक्षा को बढ़ावा, 10 दिवसीय मुफ्त AI बूट कैंप शुरू

रिपोर्ट : @rrajrobinraj

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। बदलते दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और यह लोगों के जीवन को आसान बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। ऐसे में AI की बेसिक जानकारी होना अब समय की जरूरत बन गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए पटना सिटी के चौक शिकारपुर स्थित कैरियर कंप्यूटर सेंटर द्वारा 10 दिवसीय निःशुल्क AI कोर्स की शुरुआत की गई है। इस कोर्स में कोचिंग संस्थान के छात्रों के साथ-साथ बाहरी छात्र-छात्राएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और AI की बारीकियों को सीखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पटना के NIT के बाद अब पटना सिटी क्षेत्र में भी इस तरह की आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे स्थानीय छात्रों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

संस्थान के निदेशक डॉ. राज किशोर चौरसिया ने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का नाम “AI बूट कैंप” रखा गया है। इस कोर्स में भुवनेश्वर के इंजीनियर आलोक कुमार छात्रों को AI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि AI का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी देने पर गलत परिणाम सामने आ सकते हैं।

Related posts

चोरी के ट्रक काटकर कबाड़ में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

दवाओं के दुष्प्रभावों की समय पर रिपोर्टिंग से मजबूत होगी मरीजों की सुरक्षा

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

error: