बिहार

प्रोफेसर के बेटे का अपहरण, भीड़ भाड़ देख अपहरण कर्ताओं के चंगुल में फंसे बच्चे ने स्कॉर्पियो से कूद कर बचाई जान

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना में मंगलवार की शाम एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया. बेऊर थाना क्षेत्र के बालमीचक से अपराधियों ने एक बच्चे का अपहरण कर लिया और ब्लैक स्कॉर्पियो में बैठाकर भाग निकले. लेकिन किस्मत से बच्चा जाम में फंसी गाड़ी से कूदकर बच निकला और पुलिस की शरण में आ गया।

घटना के अनुसार अपहरणकर्ता ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से बच्चे को लेकर पटना जंक्शन गोलंबर की ओर जा रहे थे. वहां जाम की स्थिति थी और ट्रैफिक पुलिस जाम हटाने में जुटी थी. इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए बच्चा गाड़ी से कूद गया. पुलिसकर्मियों ने तुरंत बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस से पूछताछ में बच्चा ने अपना नाम आदित्य राज बताया. वह मोकामा में पदस्थ एक प्रोफेसर का बेटा है. आदित्य ने बताया कि स्कूल से लौटते समय ब्लैक स्कॉर्पियो उसका पीछा कर रही थी. शाम में जब वह अपनी मां के साथ खेलने निकला, तभी अपराधियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया।

Advertisements
Ad 1

आदित्य के मुताबिक गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे. अपराधियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गले पर चाकू रखकर धमकी दी. विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई. लेकिन जैसे ही उसने पुलिसकर्मियों को देखा, उसने हिम्मत जुटाई और स्कॉर्पियो से कूद गया।

ट्रैफिक एसआई कैलाश राम ने बताया कि वह अपने दल के साथ गोलंबर पर जाम हटाने में व्यस्त थे. तभी ब्लैक स्कॉर्पियो वहां आकर फंस गई. उसी वक्त बच्चा गाड़ी से छलांग लगाकर बाहर निकला. गाड़ी से दो लोग भी उतरे, मगर पुलिसकर्मियों को देखते ही तुरंत भाग निकले।

इस पूरे घटनाक्रम से राजधानी में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई है और ब्लैक स्कॉर्पियो की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: