बिहार

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

दिल्ली,  सोनू कुमार : राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में हुआ था, जिसे पहले मुगलसराय के नाम से जाना जाता था।

किशोरावस्था में ही वे देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गए थे और वर्ष 1921 में असहयोग आंदोलन में भाग लिया। स्वतंत्रता के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और बाद में केंद्र सरकार में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 122वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्‍ट्रपति सी पी राधाकृष्‍णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती पर विजयघाट स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: