बिहार

शेखपुरा में आपदा से निपटने की तैयारी,डीएम शेखर आनंद ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

शेखपुरा,  उमेश कुमार : मानसून की दस्तक के साथ ही संभावित बाढ़ और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। इसी कड़ी में सोमवार को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आपदा प्रबंधन जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

क्या है प्रशासन की तैयारी :

ये जागरूकता रथ जिले के सुदूर पंचायतों में जाकर आम लोगों को आपदा से बचाव के उपाय बताएंगे। आपदा प्रबंधन शाखा ने विशेष रूप से दो बिंदुओं पर फोकस किया है:

  1. बाढ़ प्रबंधन: बाढ़ के दौरान मौसम विभाग की चेतावनी का सख्ती से पालन करने, जरूरी दस्तावेज प्लास्टिक में लपेटकर सुरक्षित रखने, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। साथ ही अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।
  2. अग्नि सुरक्षा: जिले के सभी सरकारी और निजी भवनों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित करने, नियमित फायर ऑडिट कराने और अग्निशमन यंत्रों को चालू हालत में रखने का निर्देश दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी:

जिला प्रशासन ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तत्काल हेल्पलाइन नंबर 101 या 112 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन शाखा के अन्य हेल्पलाइन नंबरों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

डीएम का बयान:

इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि जागरूकता के माध्यम से आपदा के समय जान-माल का नुकसान कम से कम हो। लोग सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।”

डीपीआरओ शेखपुरा ने आम जनता से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि किसी भी अनहोनी से समय रहते बचा जा सके।

Related posts

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़े फेरबदल के संकेत, मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

शेखपुरा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी पूरी, डीएम ने की समीक्षा

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक श्याम रजक, मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि

error: