बिहार

सीवान में मनाया गया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

सीवान गुरुद्वारा साहिब में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाते हुए पिछले 3 दिनों से लगातार श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ हुआ आज अखंड पाठ साहब की समाप्ति के बाद भाई कविंदर सिंह हजूरी रागी जत्था तखत पटना साहिब के द्वारा कीर्तन श्रवण कराया गया एवं ज्ञानी सुखदेव सिंह जी के द्वारा कथा विचारों से संगत को निहाल किया गया ।

प्रबन्धक कमेटी तख्त पटना साहिब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह धर्म प्रचार के चेयरमैन लखविंद्र सिंह लक्खा ने विशेष तौर पर मोजूद रहकर संगत के दर्शन किए एवम प्रकाश पर्व की बधाई दी। सरदार लखविंद्र सिंह ने संगत को तखत पटना साहिब कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

सिवान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह एवं अमरजीत सिंह हजूर सिंह कुलप्रीत सिंह सभी को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहब की तरफ से मोमेंटो देकर के सम्मानित किया गया सिवान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने लखविंदर सिंह जी को कृपाण एवं सिरोपा देकर सम्मानित किया।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: