क्राइमझारखण्डताजा खबरें

पुलिसकर्मी से एक लाख की छिनतई!

धनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित जिला कोर्ट के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी को अपना निशाना बनाया. रिटायर्ड पुलिस कर्मी के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीनकर अपराधी फरार हो गए. थैले में एक लाख रुपये थे. पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत सदर थाना की पुलिस से की.

रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामरतन प्रसाद ने बताया कि वे पलामू से 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं. वे चौपारण के रहने वाले हैं. उनका बैंक खाता धनबाद के कोर्ट परिसर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है, जहां से वह एक लाख रुपये की निकासी कर आ रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके हाथ से रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए, जिसके बाद उन्होंने सदर थाना में लिखित शिकायत दी गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related posts

बाइक चोर को गन्नौर से गिरफ्तार किया

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

error: