झारखण्ड

पुलिस के हाथ खाली, SSP के ईनाम की राशि को IG ने किया दोगुना!

रांची(न्यूज़ क्राइम24): ओरमांझी में युवती की हत्या मामले की तफ्तीश करने के लिए IG अखिलेश झा व कई अन्य वरीय अधिकारी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे। वह खुद जवानों के साथ हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं। लेकिन शव मिले 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

इस बीच अब शव की पहचान बताने के लिए ईनाम की राशि को दोगुना कर दिया गया है। रांची के SSP ने 25 हजार रुपए की घोषणा की थी। IG अखिलेश झा ने युवती के शव की पहचान करने और उसकी हत्या में शामिल अपराधियों का सुराग देने वालों को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। युवती का शव ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित साईनाथ यूनिवर्सिटी के पीछे जीराबार टोले में परसागढ़ के पलाश की झाड़ी से बरामद हुआ था।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया