क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना मे वाहन और कागज जाँच कर रही पुलिस ने की युवक के साथ मारपीट

फुलवारी शरीफ, अजित। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर वाहन जांच कर रही लोकल थाना पुलिस पर एक बाइक सवारी सुबह के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस मामले से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई. फिलहाल मामले की जानकारी फुलवारी थानाध्यक्ष और एएसपी फुलवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के नजर में आ गया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आखिर किस  परिस्थितियों में ऐसा हुआ है।

बताया जाता है की  मोटरसाइकिल चेकिंग और कागज चेकिंग के नाम पर फुलवारी शरीफ स्टेशन के नजदीक बुधवार की सुबह ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक छात्र के साथ मारपीट किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्या इस तरह के व्यवहार के खिलाफ उन पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी जो इस तरह का कर्तव्य नागरिकों के साथ और छात्रों के साथ करते हैं. महज वाहन कागज चेकिंग के नाम पर आम ,सज्जन लोगों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसे व्यवहार से पूरे पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है.पुलिस मुख्यालय द्वारा कहा जाता है कि पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए है. कुछ लोगों की वजह से पूरा पुलिस महकमा बदनाम हो जाता है. घटनास्थल पर झूठे लोगों ने  मांग किया है की  ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पुनः ऐसी घटना नहीं हो. अच्छा काम करने के बावजूद भी पुलिस कुछ इस तरह के पदाधिकारी के व्यवहार से पुरी पुलिस टीम बदनाम हो जाती है।

बताया जाता है की जिस युवक की पिटाई पुलिस के द्वारा की गई है वह युवक एक क्रिकेट खिलाड़ी है और प्रेक्टिस करने के लिए सुबह मिथिलेश स्टेडियम जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस कर्मियों द्वारा जब कागज की मांग की गई तो वह नाबालिक युवक जिसकी उम्र 17 वर्ष है उसके द्वारा  ऑनलाइन कागज दिखाने के बावजूद पुलिस वाले उसकी पिटाई कर दिए.घायल अवस्था में वह अभी फुलवारी शरीफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए गया है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: