बिहार

लूटपाट करने वाला दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक और ऑटो किया बरामद!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): अहले सुबह पुणे से दानापुर ट्रेन से उतरे चार यात्रियों के साथ आरओबी पर बदमाशों ने देसी कट्टा दिखा कर लूटपाट करने का किया प्रयास किया था। हालांकि मौके पर पहुची गश्ती पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। और तलाशी लेने के बाद उनके पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल BR 01EH 3908 और एक टेंपू BR 01PL 4169 बरामद किया गया। इसके साथ ही बता दें कि गिरफ्तार आरोपी कि पहचान बिक्रम निवासी मो शमीम का पुत्र मो रिजवान व अजय चौधरी का पुत्र जयचंद के रूप में हुआ है।

वही डियूटी मे मौजूद एएसआईं सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दानापुर स्टेशन से चारों यात्री ऑटो पर बैठे थे। जिसमे दो यात्रियों को हाजीपुर व दो यात्रियों को गया जाना था। जैसे ही यात्री ऑटो पर बैठे बदमाश का एक सहयोगी जयचंद यात्रियों के साथ उसी टेंपू पर बैठ गया और आरओबी पर टेंपू को रोक दोनो बदमाश देसी कट्टा दिखाकर यात्रियों से लूटपाट करने लगे। वही पुलिस की गश्ती गाड़ी को देख यात्रियों ने शोर मचाया। पुलिस को आते देख बदमाश कट्टा फेंक कर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर धर दबोचा। वही दोनों बदमाश मो रिजवान व जयचंद दोनों बिक्रम के काली मंदिर के पास रहने वाला है।

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

error: