बिहार

पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर जिले के भरगामा थाना की पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त संबंध में गुरुवार को थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अररिया को गुप्त सूचना मिली थी कि भरगामा थाना के मनुल्लाहपट्टी गांव में एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने का प्लान बना रहा है। उसके बाद एसपी द्वारा एक टीम का गठन किया गया था।

बुधवार की रात टीम द्वारा मनुल्लाहपट्टी गांव में छापेमारी की गयी। उसी दौरान घर से हीं गोविन्द कुमार पिता रामदेव पासवान को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की आपराधिक रिकार्ड के बारे में पता किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 163/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। छापेमारी दल में भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई संजय कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: