बिहार

पटना सिटी से पोक्सो का आरोपी गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना क्षेत्र स्थित बाल लीला गुरुद्वारा में पंजाब पुलिस ने चौक थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरू, पिता तरशेम सिंह, निवासी बुग्गा, थाना सदर, जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब के वलटोहा थाना कांड संख्या 131/25, दिनांक 2 अक्टूबर 2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 64 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत दर्ज मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए माननीय न्यायालय, पटना सिटी में प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस आरोपी को अपने साथ पंजाब ले जाएगी, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: