बिहार

पीएम मोदी के मन की बात का संबोधन करोडों भारतीयों में ऊर्जा का संचार-प्रवीण कुमार

अररिया(रंजीत ठाकुर): पीएम मोदी के मन की बात का संबोधन करोडों भारतीयों में ऊर्जा का संचार करने के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देने हेतु भी प्रेरित करता है। उक्त बातें भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने नगरअध्यक्ष किशन शर्मा के अगुवाई में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 97वें संस्करण को भाजयुमो कार्यकर्ताओं संग शहर के बुथ संख्या 151 पर रेडियो पर उनके विचारों को श्रवण व आत्मसात करने का संकल्प लेने के उपरांत कही।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने वर्ष के पहले मन की बात कार्यक्रम में पीएम के संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा की उन्होंने भारत लोकतंत्र की जननी बताते हुए लोकतंत्र को नमन किया और कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह एवं पद्म पुरस्कारों पाने वाले गुमनाम नायकों के बारे में बात की वही देश मे बाजरा क्रांति एवं जैव विविधता की रक्षा के लिए भारत के प्रयास और गोवा में आयोजित पर्पल फेस्ट कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि आदिवासियों को पद्म पुरस्कार मिलना गर्व की बात है।

अपने संबोधन में पीएम ने कचड़े से कंचन की चर्चा करते हुए ई कचड़ा को ठीक से डिस्पोज किया गया तो यह पर्यावरण संरक्षण सर्कुलर इकनॉमिक की बहुत बड़ी ताकत बन सकता है।कहा कि आज भारत के 500 से ज्यादा नये उधमी ई कचड़ा को रिसायकल करने में जुटी है जिससे लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे है।

Advertisements
Ad 1

अपने संबोधन में पीएम ने कश्मीर के सय्यदाबाद में स्नो क्रिकेट की चर्चा करते हुए कहा कि कश्मीर के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ रहा हैआने वाले समय मे इनमें से कई युवा देश के लिए मेडल जीतेंगे और तिरंगा लहरायेंगे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों का निर्णय भारत के प्रस्ताव के बाद लिया गया।

कहा कि योग भी स्वास्थ्य से जुड़ा है और मोटा अनाज भी सेहत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश के बी रामा सुब्बा रेड्डी,महाराष्ट्र के शर्मिला ओसवाल,छत्तीसगढ़ के मिलेट्स कैफे,ओड़िसा के सेल्फ हेल्फ़ ओडिशा मिलेट्स मिशन से जुड़ी महिलाओं एवं कर्नाटका के मिलेट्स किसान प्रोड्यूसर कंपनी के साथ छतीसगढ़ के प्राकृतिक खेती करने वाले संदीप शर्मा द्वारा मोटा अनाज से बने खाद्य पदार्थ बना कर बाजार में बेचने और इसकी खेती करने हेतु किये जा रहे उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और उनके कार्यो को देशवासियों से साझा किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने देश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे G20 समिट पर प्रसन्ता व्यक्त करने के साथ 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। इस मौके पर भाजयूमो नगर अध्यक्ष किशनशर्मा, नगर उपाध्यक्ष सोनू झा, आदित्य कुमार शर्मा ,विपुल सिंह,राजेन्द्र राय गौरव कुमार शर्मा, रोनित पासवान,मुकेश शर्मा, राजेश्वर मंडलअनिल कुमार, सुबोध कुमार, आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के द्वारा महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर जानकारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना सिटी इप्टा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित

जहानाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पिंक गाड़ी’ का शुभारंभ

error: