बिहार

दशहरा को लेकर फुलवारी शरीफ पुलिस का फ्लैग मार्च

फुलवारीशरीफ, अजित। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को फुलवारी शरीफ थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गुलाम शाहबाज आलम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान शामिल हुए।

फ्लैग मार्च फुलवारी शरीफ थाना से शुरू होकर शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरा. इसमें पटना-खगोल्ड रोड, अनिसाबाद-पटना रोड, जयपुर-फुलवारी मार्ग, इसापुर रोड और फुलवारी मिशन रोड समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों को कवर किया गया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दशहरा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्ती और निगरानी की जाएगी. फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है।

Related posts

पटना परसा बाजार में अपने सगे चाचा ने दोस्तों के साथ 3 वर्ष के नाबालिक भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

मंत्री जी, आश्वासन से काम नहीं चलेगा आप सरकार हैं, ठोस समाधान निकालिए

भव्य तैयारी के साथ मनाई जाएगी बाबा चौहरमल जयंती, रिकॉर्ड भीड़ की संभावना

error: