बिहार

फुलकाहा पुलिस ने मनाया बिहार पुलिस सप्ताह दिवस

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं स्थानीय ग्रामीण युवाओं तथा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर मंगलवार 23 फरवरी सुबह करीब 8:00 बजे को थाना परिसर से एक साइकिल रैली निकाला गया.

Advertisements
Ad 1

रैली में लगभग एक सौ युवाओं एवं स्कूली बच्चे साइकिल के साथ दिखे हाथों में तख्तियां लिए तख्तियों पर स्लोगन लिखें थे, कोविड-19 संक्रमण से बचें। लापरवाही कदापि ना करें।तो वहीं कुछ बच्चों के हाथों में बाल विवाह प्रथा, दहेज प्रथा, मिटाना है। कुछ के हाथों में नल जल और हरियाली को बचाना है।रैली अटल चौक होते हुए सीमा सड़क से नवाबगंज, भोड़हर, भंगही, डुमरिया, लक्ष्मीपुर होते हुए फुलकाहा बाजार गांधी चौक पहुंचे जहां रैली में शामिल लोगों ने नशा नहीं करने की बात कही दहेज कुप्रथा व बाल विवाह समाप्त करने की अपील करते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस रैली का स्वागत किया। रैली में पुलिस की ओर से थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी, एएसआई श्रीराम शर्मा एसआई रविंद्र भारती एवं पुलिसबल शामिल थे,तो वहीं स्थानीय लोगों में श्रवण कुमार दास, असलम अंसारी, तमन्ना, शुभम कुमार, रोहित साहा, मनीष मल्लिक,सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related posts

“12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

error: