बिहार

भाईचारगी के साथ लोगों ने अदा किया ईद का नमाज

अररिया, रंजीत ठाकुर। शनिवार को नरपतगंज में ईद पर्व शांति भाईचारगी एवं हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने नए-नए परिधानों में सुबह से ही मस्जिद और ईदगाह में पहुंचकर कतार में खड़े होकर नवाज अदा किये।

Advertisements
Ad 1

नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का मिसाल पेश किया खासकर इस मौके पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। सीमावर्ती क्षेत्र के फुलकाहा के जामा मस्जिद एवं ईदगाह में नमाजियों ने एक मिसाल कायम करते हुए जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों के साथ गले मिलकर ईद का मुबारकबाद दिया। वहीं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फुलकाहा थाना पुलिस, नरपतगंज पुलिस, घूरना पुलिस, बसमतिया पुलिस सक्रिय देखे गए।

Related posts

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, इतने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल

खरना पूजा के साथ चैती छठ का कठिन चरण शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ

युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रहा गन्ना उद्योग विभाग : मंत्री

error: