बिहार

दीपावली व छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, दिशा-निर्देश जारी

  1. पुलिस बल सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगे
  2. पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य
  3. शराबियों व जुआरियों पर होगी सख्त निगरानी
  4. पटाखे फोड़ने पर सख्त रोक
  5. छिनतई करने वाले गिरोह पर पुलिस की ख़ास नजर

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व शांति पूर्ण रुप से संपन्न कराए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक थानाप्रभारी गौरी शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस बैठक में चौक थाना के प्रदीप कुमार और सुदेश्वर पासवान मुख्य रूप से शामिल हुए.

बैठक में थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण पर्व त्योहार मनाने को लेकर लोगों से सहयोग की अपील की. कोरोना के संक्रमण दर में कमी आई है, लेकिन इसका खतरा नहीं टला है. इसके बावजूद दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना आज भी जरूरी है. इसके साथ त्योहार में शराबियों और जुआरियों पर कड़ी नजर रहेगी. पूजा समिति को प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सदस्यों को लाइसेंस लेना जरूरी होगा. इसमे 10 लोगों के नाम के साथ थाना में आवेदन देना होगा. वहीं इस बैठक का संचालन कर रहे शांति समिति के राम जी योगेश ने बताया कि पुलिस-प्रशासन द्वारा जो भी दिशा निर्देश जारी किया गया है, उसका सख्ती से पालन करना हमारी जिम्मेदारी है.

पूजा पंडाल में कही पर भी अगर ताश खेलते या जुआ खेलते हुए देखा जायेगा तो उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके साथ ही पटना में पूर्ण रूप से पटाखा छोड़ने पर रोक है, इसलिए पटाखा छोड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है. भीड़-भाड़ वाली जगहों में लूट ज्यादा होती है इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन सख्त है. छिनतई करने वाले गिरोह पर पुलिस की ख़ास नजर बनी रहेगी, ताकि कोई भी लोग लूट का शिकार ना हो सके. वहीं धनतेरस को लेकर जो भीड़-भाड़ वाली स्थान है, जैसे भगत सिंह चौक, नालापर सब्जी मंडी, मर्चा-मरची जैसे अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे.

Advertisements
Ad 1

थानाप्रभारी गौरी शंकर गुप्ता ने कहा कि दीपावली का पर्व शुभ दीपावली कहा जाता है। यह प्रकाश का पर्व है। इसलिए सब कुछ शुभ-शुभ हो उसी तर्ज पर आपसी सौहार्द पूर्ण और शांति व्यवस्था को कायम रखते हुए दीपावली पर्व को मनाएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे लोगों को परेशानी हो.

बैठक में शांति समिति के अंजू सिंह, पूर्व मेयर संतोष मेहता, प्रफुल पांडेय, बिट्टू चंद्रवंशी, लक्षमी नारायण साह, पूर्व पार्षद शिव मेहता, समाजसेवी सुरेंद्र कुमार चौधरी, डिंपल बासोतिया, मानस कपूर, समाजसेवी संजीव यादव, प्रहलाद यादव, राजेश कुमार टिल्लू, शशि शेखर रस्तोगी, संजीव कुमार, प्रदीप काश, ओम प्रकाश, शशिकांत शुक्ला, अनिल कुमार पप्पू, चुन्नी लाल, शाखों सहित अन्य पूजा समिति के सदस्यगण भी मौजूद थे।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: