बिहार

होली व सबेबारात पर्व को लेकर बथनाहा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा पुलिस ओपी परिसर में सोमवार को होली तथा सबेबारात पर्व को देखते हुवे शान्ति समिति की बैठक आयोजित कि गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुवे ओपी अध्यक्ष नंद किशोर नंद ने कहा कि त्योहार को दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारा तथा शांतिपूर्ण तरीके से मनाए । उन्होंने कहा कि शराब पी कर हंगामा करने तथा हुड़दंग करने वालों लोगों को सीधा जेल भेजा जाएगा।वहीं उन्होंने सख्त हिदायत देते हुवे कहा कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा साथ ही मोबाईल पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।वहीं उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों से निबटने के लिए हर चौक चौराहों पर सादे लिबास में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा तथा बथनाहा ओपी क्षेत्र में जो भी संदेह के घेरे में देखे जाएंगे उनके खिलाफ भी पुलिस सख्ती के साथ पेश आएगी । बैठक में सोनपुर के मुखिया कृत्यानंद राम ,बथनाहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो० असलम , पूर्व सरपंच मो० आबिद , सरपंच प्रतिनिधि मो० मुख्तार ,लक्षमी नारायण गुप्ता ,नागेश्वर यादव ,पंकज मंडल ,रामेश्वर झा ,आलमगीर , पीयूष मिश्रा तथा दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: