बिहार

फुलवारी शरीफ थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से फुलवारी शरीफ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीएम पटना गौरव कुमार डीएसपी फुलवारी शरीफ सुशील कुमार, थाना अध्यक्ष मसूद हैदरी, वीडियो विजय कुमार मिश्रा, सीओ सुनील कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और वार्ड पार्षद उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान अधिकारियों ने लोगों से होली पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही

Advertisements
Ad 1

जनप्रतिनिधियों ने भी आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. बैठक में स्थानीय लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया, ताकि त्योहार को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके.

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: