बिहार

बकरीद को लेकर फुलवारी शरीफ थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व साफ-सफाई पर जोर

फुलवारीशरीफ, अजित। आगामी पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को फुलवारी शरीफ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस प्रशासन, नगर परिषद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर त्योहार के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की.बैठक की अध्यक्षता करते हुए फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने की। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि बकरीद के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और चौकस रहेगा. उन्होंने बताया कि क्षेत्र की हर गली, मोहल्ले और प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित पुलिस गश्ती की जाएगी. साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना न हो सके. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

Advertisements
Ad 1

बैठक में नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष आफताब आलम एवं अंचलाधिकारी ने भी आवश्यक निर्देश दिए. अधिकारियों ने ईदगाह, खानकाह और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, आकाश कुमार, मोहम्मद सलीम, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने का संकल्प लिया।

Related posts

पटना में वाहन जांच के दौरान हथियार, स्मैक और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार!

डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक : भूमि विवाद जल्द निपटाएं, शराब माफियाओं पर कसे शिकंजा

बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने जताया हर्ष

error: