ताजा खबरेंबिहार

सरस्वती पूजा को लेकर चौक थाना में शांति समिति की बैठक, दिए गए दिशा-निर्देश

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व शौहार्द वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर चौक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलायी गयी। थानाप्रभारी गौरी शंकर गुप्ता के नेतृत्व में बैठक हुई। थानाध्यक्ष के साथ अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमाद भी मौजूद थे। मंच संचालन शांति समिति के अध्यक्ष राम जी योगेश ने किया। बैठक में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई।

थाना स्तर पर लाइसेंस लेना जरूरी-

थानाप्रभारी गौरी शंकर गुप्ता ने कहा की आपसी सौहार्द पूर्ण शांति माहौल के साथ त्योहार मनाना है। कहीं भी जातिवाद प्रथा फैलाकर माहौल को बिगड़ना नहीं है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति पूर्ण तरीके से पूजा सम्पन्न करना हैम सरस्वती पूजा मनाने पर कहीं से किसी प्रकार का कोई रोक नहीं है। इसके लिए सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है। उसी गाइडलाइन के अनुसार इसे मनाना है। पर उसके लिए स्थानीय स्तर पर थाना से लाइसेंस लेना जरूरी है।

घरों में ही पूजा करने की अपील-

Advertisements
Ad 1

सरस्वती पूजा के दौरान किसी भी कीमत पर पूजा या विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। अगर नियम-कानून को कोई भी तोड़ते है तो उनपर सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन व्यक्तिगत पूजा करने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. राज्य प्रशासन ने लोगों से यथासंभव अपने-अपने घरों में ही पूजा करने और सामूहिक पूजा के दौरान भीड़ भाड़ नहीं करने की अपील की है। विसर्जन को लेकर भी सख्त गाइडलाइन जारी की गयी है. निर्देश दिया गया है कि कृत्रिम तालाबों में ही वाहन के माध्यम से विसर्जन करना है. उल्लंघन करने वाले आयोजक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद रहे लोग-

इस अवसर पर शांति समिति के अंजू सिंह, प्रदीप काश, गोविंद कानोडिया, आदित्य कुमार, मानस कपूर, प्रफुल पांडेय, प्रहलाद कुमार, संजय कुमार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च

error: