बिहार

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवता और कर्तव्य का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम और इंटरसेप्टर वाहन तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित कराया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रूप से नियंत्रित किया, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बनी।

Advertisements
Ad 1

पटना यातायात पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिसकर्मियों की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिली। यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सतर्कता बरतें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: