बिहार

पटना यातायात पुलिस में आयोजित हुआ ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं की हुई समीक्षा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना यातायात पुलिस के कर्मियों की समस्याओं के समाधान और ड्यूटी में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (यातायात) के कार्यालय में ‘लाइन डे’ आयोजित किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस में प्रतिनियुक्त कर्मियों के अवकाश संबंधी आवेदनों, ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानियों और कार्य में लापरवाही से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने ऑर्डरली रूम एवं अनुरोध कक्ष के माध्यम से कर्मियों की समस्याओं और अनुरोधों को सुना। अवकाश से संबंधित आवेदनों पर त्वरित एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ड्यूटी के दौरान फील्ड में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इसके साथ ही ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता या कर्तव्य के प्रति उदासीनता से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पटना पुलिस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखना है।

Related posts

अटल कैंटीन केवल भोजन की व्यवस्था बल्कि जरूरतमंदों के सेवा : हिनू महाजन

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव जय बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

कौमुदी महोत्सव पटना साहिब का सांस्कृतिक विरासत