बिहार

पटना साहिब होगा बिहार का सबसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र : शशांत शेखर

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) महागठबंधन के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान उम्मीदवार श्री शशांत शेखर ने शनिवार को वार्ड संख्या 67 के विभिन्न मोहल्लों में भव्य जन संवाद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित किया और क्षेत्र की समस्याओं, विकास योजनाओं तथा महागठबंधन की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। जन संवाद यात्रा का शुभारंभ बटाउ कुआँ से किया गया, जो आगा हुसैन का चौराहा, जालान स्कूल, बिजली ऑफिस गली, कैमा शिकोह, नहर पर होते हुए कई मोहल्लों से गुज़री। यात्रा के दौरान नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और बदलाव के पक्ष में एकजुटता का संदेश दिया।

अपने संबोधन में उम्मीदवार श्री शशांत शेखर ने कहा कि पटना साहिब को हम बिहार का सबसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। जनता को हर आवश्यक नागरिक सुविधा — शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, सड़क, रोशनी और रोजगार सभी उपलब्ध कराई जाएँगी।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने आगे कहा कि हमें लोगों का दिल जीतना है और हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करनी है। श्री शशांत शेखर ने यह भी कहा कि सात संकल्पों के माध्यम से पटना साहिब को आधुनिक, विकसित और स्वच्छ क्षेत्र के रूप में तैयार किया जाएगा। इस जन संवाद यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. कलाम, सनी कुमार यादव, मोहम्मद चुन्नी लाल, कुनाल राणा, पंकज रजक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: